How To Change Your Blogger Template (अपने ब्लॉग का टेम्पलेट्स कैसे चेंज करे )

By // No comments:

How To Change Your Blogger Template In Hindi

(अपने ब्लॉग का टेम्पलेट्स कैसे चेंज  करे )

हेलो फ्रेंड्स आज में आपको ब्लॉगर में ब्लॉग का टेम्पलेट्स (ब्लॉग की डिजाईन ) को चेंज  करने के बारे में बताने जा रहा हूँ| आप चाहे पोस्ट जितनी मर्जी डालो अगर आपके ब्लॉग की डिजाईन अच्छी नहीं है तो आपकी मेहनत बेकार जाएगी, क्योकि लोगो को आपके ब्लॉग को पढने में प्रॉब्लम आयी तो वो आपकी वेबसाइट को छोड़कर किसी और साईट को चुन लेंगे चाहे आपके आर्टिकल कितने भी अच्छे हो | तो इसके लिए हमें हमारे ब्लॉग की डिजाईन अच्छे से करनी पड़ेगी | तो आईये जानते है की कैसे हम ब्लॉगर में ब्लॉग का टेम्पलेट्स चेंज कर सकते  है |

वैसे तो ब्लॉगर अपनी तरफ से कई सारे  टेम्पलेट्स  देता है पर आपको अपना ब्लॉग बनाते ही सबसे पहले टेम्पलेट चेंज करना चाहिए | में ये नहीं कह रहा हूँ की आप ब्लॉगर द्वारा दिए गए टेम्पलेट्स उपयोग में ना ले अगर आप अपने ब्लॉग को अच्छे से देखना चाहते हो तो आप अपनी पसंद का टेम्पलेट डाउनलोड करके लगा सकते हो  |

टेम्पलेट्स चेंज  करने से पहले पहले बैकअप  जरूर ले ले जिससे की अगर नए टेम्पलेट में कुछ गड़बड़ हुयी तो आप अपने पुराने टेम्पलेट को आसानी से लगा सकते है |

सबसे पहले हमें एक अच्छा सा टेम्पलेट चाहिए आप फ्री टेम्पलेट https://btemplates.com/ से डाउनलोड कर सकते है |

How To Upload Blogger Template: ( ब्लॉगर पर टेम्पलेट कैसे अपलोड करे ) 

ब्लॉगर पर टेम्पलेट अपलोड करने के लिए अपने ब्लॉगर अकाउंट को लॉग इन करे और फिर अपने वेबसाइट के डैशबोर्ड मेनू में से टेम्पलेट सलेक्ट करो |


How To Change Blogger Template


टेम्पलेट पेज पर से अब आप "Backup/Restore" बटन पर क्लिक करे | एक बॉक्स खुल जायेगा, टेम्पलेट का बैकअप लेने के लिए डाउनलोड फुल टेम्पलेट पर क्लिक कर ले अगर नए टेम्पलेट के साथ कोई प्रॉब्लम आती है तो आप इस डाउनलोड किये हुए टेम्पलेट को भी रिस्टोर कर सकते है |


How To Change Blogger Template


इस बॉक्स में Choose File पर क्लिक करके डाउनलोड किया हुआ टेम्पलेट सलेक्ट कर लो फिर अपलोड पर क्लिक कर दो | अपलोड बटन पर क्लिक करते ही आपका नया टेम्पलेट रेडी हो जायेगा | अब आप अपने ब्लॉग के एड्रेस पर जाकर चेक कर सकते है |

How To Change Blogger Template


अगर आपके पास कोई सवाल है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में डाले | हमारी टीम आपकी जरूर हेल्प करेगी | इस पोस्ट को पढने के लिए धन्यवाद | आगे ऐसे ही पोस्ट्स को पढने के लिए आप निरंतर हमारी साईट पर आते रहे |
Powered by Blogger.